बिहार विधानसभा चुनाव में आज तय होगी इन सितारों की किस्मत, किया था जबरदस्त प्रचार

Date:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर की सुबह शुरू हो चुकी है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि जनता ने सत्ता की कुर्सी पर किसे बैठाने का फैसला लिया है। इस बार का चुनाव कई वजहों से खास माना जा रहा है—एक ओर जहां राजनीतिक दलों के लिए यह बड़ी परीक्षा है, वहीं दूसरी ओर मनोरंजन जगत से जुड़े कई बड़े कलाकार भी इस बार मैदान में हैं। आइए जानते हैं किन सेलिब्रिटी उम्मीदवारों की किस्मत आज मतपेटियों से बाहर आएगी।

बिहार चुनाव में कौन मारेगा बाजी? (Photo: Instagram @ritesh_pandey_official/khesari_yadav/maithilithakur)

छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव की परीक्षा

भोजपुरी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के चुनावी अखाड़े में उतरने के बाद छपरा विधानसभा सीट सुर्खियों में आ गई है। RJD उम्मीदवार खेसारी लाल ने रैलियों में अभूतपूर्व भीड़ जुटाई, जिसकी वजह से उनके समर्थन में माहौल बना। हालांकि असली सवाल यह है कि उनका स्टारडम क्या वाकई वोटों में बदल पाएगा?

नेता नहीं, बेटा बनने आया हूं': क्या खेसारी लाल यादव बीजेपी के 'गढ़' छपरा में दे पाएंगे चुनौती - BBC News हिंदी
उनके खिलाफ प्रचार से माहौल और दिलचस्प हो गया है क्योंकि भोजपुरी के दिग्गज सितारे मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह ने भी इस सीट पर आकर जोरदार प्रचार किया। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जनता खेसारी के नाम और लोकप्रियता को कितनी तरजीह देती है।

रितेश पांडे की प्रतिष्ठा दांव पर

भोजपुरी संगीत दुनिया के मशहूर गायक रितेश पांडे ने भी राजनीति में नई शुरुआत की है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उन्हें करगहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को विश्वास है कि रितेश की लोकप्रियता और लोगों से उनका जुड़ाव उन्हें चुनाव में बड़ी बढ़त दिला सकता है।

प्रशांत किशोर की जन सुराज में फेमस भोजपुरी सिंगर की एंट्री, पूर्व IPS भी हुए पार्टी में शामिल - India TV Hindi
उनका सुपरहिट गाना “हैलो कौन” यूट्यूब पर 900 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है और इसे भोजपुरी जगत का सबसे ज्यादा देखा गया गीत माना जाता है। अब नजरें इस पर हैं कि क्या संगीत के मंच पर धमाल मचाने वाले रितेश पांडे राजनीति में भी जनता का दिल जीतने में सफल होंगे।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSK and SRH Complete Four-Player Trade Ahead of IPL 2027: Liam Livingstone Joins Chennai

There has been a significant transfer of four players...

Adani Power Signs 25-Year Electricity Supply Agreement With Uttarakhand for 1,234 MW

Adani Power Limited enters into a 25-year Power Supply...

Google Tests AI Computing Technology in Space With Satellite Experiment

Google has made a groundbreaking discovery in artificial intelligence...

WPL 2027: Mumbai Indians to Face Royal Challengers Bengaluru in Opening Match

There is yet another season that fans of the...
Translate »