पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं 25 साल की मैथिली, शुरुआती बढ़त पर बोलीं—

Date:

 

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पूरे राज्य की निगाहें टिकी हुई हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस बार सत्ता की चाबी किस दल के हाथ जाएगी। इस चुनाव में राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ कई भोजपुरी और लोकसंगीत से जुड़े नाम भी मैदान में उतरे हैं। खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, मैथिली ठाकुर और पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जैसे कई स्टार उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में किस्मत आजमा रहे हैं। (और पढ़ें :-बिहार विधानसभा चुनाव में आज तय होगी इन सितारों की किस्मत, किया था जबरदस्त प्रचार)

चुनावी मैदान में जीत के करीब 25 साल की मैथिली, बोलीं- मेरा सफल होना दिख रहा  है - bihar elections maithili thakur reacts on taking lead alinagar seat  tmovj - AajTak

बढ़त के बाद क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

लोकगायिका मैथिली ठाकुर अपने लोकगीतों और सुरों के लिए बिहार ही नहीं, पूरे देश में जानी जाती हैं। जब उन्होंने राजनीति में कदम रखते हुए चुनाव लड़ने का फैसला किया, तो सभी की नजरें इस बात पर थीं कि जनता उन्हें कितना समर्थन देगी। बीजेपी ने मैथिली को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रखी। अब शुरुआती नतीजों से लग रहा है कि उनकी मेहनत रंग ला रही है। शुरुआती रुझानों में वह अलीनगर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। आजतक से बातचीत के दौरान मैथिली ने अपनी खुशी साझा की।

मैथिली ठाकुर का अलीनगर सीट से चुनाव जीतना क्यों नहीं है आसान, ये तीन समीकरण  होंगे निर्णायक? - folk singer maithili thakur bjp ali nagar seat darbhanga  rjd yadav brahman ntcpbt ...

पहली बार चुनाव लड़ रहीं मैथिली ने रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे अपने सफल होने का भरोसा नजर आ रहा है। आपके न्यूज चैनल और काउंटिंग एजेंट्स से मिली जानकारी के अनुसार मैं आगे चल रही हूं। लेकिन मैं अभी टीवी पर नजर बनाए हुए हूं, क्योंकि पिछले चुनावों में देखा है कि नतीजे बदलते रहते हैं। जब तक मुझे आधिकारिक सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तब तक मैं पूरी तरह आश्वस्त नहीं होंगी।”

चुनाव में खेसारी लाल यादव किस स्थिति में हैं?

नेता नहीं, बेटा बनने आया हूं': क्या खेसारी लाल यादव बीजेपी के 'गढ़' छपरा  में दे पाएंगे चुनौती - BBC News हिंदी

मैथिली ठाकुर के साथ-साथ भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी इस चुनाव में सुर्खियों में रहे। वे छपरा सीट से आरजेडी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। खबर लिखे जाने तक खेसारी पीछे चल रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजे आने बाकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन-सा भोजपुरी सितारा चुनावी मैदान में जीत का परचम लहराता है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSK and SRH Complete Four-Player Trade Ahead of IPL 2027: Liam Livingstone Joins Chennai

There has been a significant transfer of four players...

Adani Power Signs 25-Year Electricity Supply Agreement With Uttarakhand for 1,234 MW

Adani Power Limited enters into a 25-year Power Supply...

Google Tests AI Computing Technology in Space With Satellite Experiment

Google has made a groundbreaking discovery in artificial intelligence...

WPL 2027: Mumbai Indians to Face Royal Challengers Bengaluru in Opening Match

There is yet another season that fans of the...
Translate »