प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार! राजामौली की ‘ग्लोबट्रोटर’ से धमाकेदार कमबैक, फर्स्ट लुक वायरल

Date:

हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक अपनी शानदार परफॉर्मेंस का डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर भारतीय पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय से सिनेमा से दूर रहीं प्रियंका का नाम कुछ वक्त से निर्देशक एस.एस. राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ग्लोबट्रोटर को लेकर चर्चा में था।

अब कंटफर्म हो चुका है—प्रियंका इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। सबसे बड़ी बात यह कि फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आ गया है, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का होना पक्का... महेश बाबू संग जमेगी देसी गर्ल की जोड़ी | Priyanka Chopra New Film Bollywood South Comeback SSMB 29 update Rajamouli Mahesh Babu

धमाकेदार अवतार में नज़र आईं प्रियंका

काफी समय बाद भारतीय फिल्म में लौट रहीं प्रियंका ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ग्लोबट्रोटर का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह पीली साड़ी, तेज़ नज़र और हाथ में बंदूक लिए एक जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं।

उनका यह अंदाज़ फैन्स के बीच इतना पसंद किया जा रहा है कि कुछ ही घंटों में यह पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो गया।

“मिलिए मंदाकिनी से” — प्रियंका का नया किरदार

छवि

पोस्टर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा—
“वह जितनी खूबसूरत है, उससे कई गुना ख़तरनाक… मिलिए मंदाकिनी से।”

यानी इस फिल्म में प्रियंका का किरदार मंदाकिनी नाम की एक स्ट्रॉन्ग और इंटेंस शख़्सियत होने वाला है, जो कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।

फैंस में बढ़ी बेसब्री

प्रियंका के फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। महेश बाबू स्टारर इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था, और अब प्रियंका की एंट्री ने उत्सुकता को और कई गुना बढ़ा दिया है।

कुछ दिन पहले ही मेकर्स फिल्म से पृथ्वीराज सुकुमार का लुक भी जारी कर चुके हैं, जिसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why Did Kriti Sanon Approach Delhi High Court? Bollywood Star’s Big Legal Move Sparks Debate

Kriti Sanon’s Legal Move Puts Celebrity Rights in the...

Latest UPI Research: How Could New Payment Charges Impact Small Businesses in India?

India's digital payment landscape is a tightrope walk for...

New Urine Test Detects Bladder Cancer With 95% Sensitivity, Study Finds

Potential urine test for bladder cancer that is minimally...

Can Plastic Packaging Harm Your Liver? New Study Raises Health Concerns

Plastic packaging is an everyday fixture in human life...
Translate »