धुरंधर में अजीत डोभाल का किरदार निभा रहे आर. माधवन? लुक बनाने में लगे घंटे, बोले– यह व्यक्ति…

Date:

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन भी नज़र आ रहे हैं, जो अपने पूरी तरह बदले हुए लुक की वजह से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि माधवन का किरदार एनएसए चीफ अजित डोभाल से प्रेरित है, और उनके रूप-रंग ने दर्शकों को चौंका दिया है।

माधवन, अजीत डोभाल के रूप में, पहचान में नहीं आते | धुरंधर : r /BollyBlindsNGossip

लुक टेस्ट में लगे घंटों की मेहनत

ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर आर. माधवन ने खुलकर बताया कि किस तरह उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए तैयारी की। अभिनेता के अनुसार, आदित्य धर ने उन्हें तब कहानी सुनाई जब वह किसी दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग में जुटे थे। माधवन ने हंसते हुए कहा,
“कहानी सुनते ही मेरे दिमाग में ख्याल आया—ये आदमी अभी तक कहां था! मैंने कई ऐतिहासिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन ‘धुरंधर’ का अनुभव बिल्कुल अलग है।”

उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के लुक टेस्ट ने उनकी टीम की परीक्षा ले ली।
“मेरे लुक टेस्ट में करीब चार घंटे लग जाते थे। हमेशा लगता था कि कुछ न कुछ परफेक्ट नहीं हो पा रहा है। तभी आदित्य ने कहा कि होंठ थोड़ा पतले दिखने चाहिए। बस, इस छोटे बदलाव के बाद पूरा लुक बिल्कुल सटीक लगने लगा।”

माधवन इस फिल्म में बाल्ड अवतार में दिखेंगे, साथ ही उनके चेहरे की बनावट और आवाज़ पर भी विशेष काम किया गया है।

सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी

ट्रेलर से स्पष्ट है कि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को दर्शाती है। रणवीर सिंह एक ख़तरनाक मिशन पर निकले अंडरकवर एजेंट के रूप में बेहद तीखे और रफ लुक में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

R Madhavan's striking similarity to Ajit Doval is hard to miss in ' Dhurandhar' first look, apart from Ranveer Singh's fiery avatar; netizens  react | Hindi Movie News - The Times of India

एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर यह संकेत देता है कि यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे दमदार और हिंसक भूमिकाओं में से एक हो सकती है।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म?

Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के फर्स्ट लुक ने मचाया गदर; यहां जानें  संजय दत्त, आर. माधवन समेत पावरफुल कास्ट | Dhurandhar full cast: Sara Arjun,  Ranveer Singh, Sanjay ...

हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर’ दो भागों में बनाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक,

“5 दिसंबर को आने वाला हिस्सा फिल्म का पहला पार्ट होगा, जो एक अहम मोड़ पर खत्म होगा। आगे की कहानी 2026 की पहली छमाही में रिलीज होने वाले दूसरे भाग में दिखाई जाएगी।”

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैटरीना कैफ ने बेटे का नाम बताया, तस्वीर शेयर की, लिखा – दुआएं कुबूल हुईं

बॉलीवुड का पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल...
Translate »