‘तन से लेकर बर्तन तक…’, अमिताभ बच्चन बने स्टैंडअप कॉमेडियन, दर्शक हुए लोटपोट

Date:

टीवी का लोकप्रिय क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति इस बार हंसी और मनोरंजन से भरपूर नजर आने वाला है। शो के नए एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया के मशहूर नाम हर्ष गुजराल, अनुभव सिंह बस्सी, रवि गुप्ता और अभिषेक उपमन्यु मेहमान बनकर पहुंचे हैं। लेकिन इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज खुद अमिताभ बच्चन ने दिया, जिन्होंने पहली बार स्टैंडअप कॉमेडी करके सबको चौंका दिया।

Amitabh Bachchan Tries his hand on Standup comedy kaun Banega crorepati harsh Gujral abhishek upmanyu hotseat 'तन से लेकर बर्तन तक...', अमिताभ बच्चन बने स्टैंडअप कॉमेडियन, लोटपोट हुए दर्शक, Tv ...

अमिताभ बच्चन ने की स्टैंडअप कॉमेडी

रिलीज़ हुए प्रोमो में अमिताभ बच्चन स्टेज पर चलते हुए दिखाई देते हैं। तभी वॉइस ओवर आता है – “पहली बार इंडियन टेलीविज़न पर देखें अमित जी की स्टैंडअप कॉमेडी।” माइक पकड़ते ही वो हंसते हुए कहते हैं – “अरे ठहर जाओ भैया, कहां जा रहे हो?” इस मज़ाकिया शुरुआत पर दर्शक ठहाकों से गूंज उठते हैं।

Amitabh Bachchan did this under compulsion became his signature style अमिताभ बच्चन ने मजबूरी में किया था यह काम, आज दुनिया भर के सुपरस्टार्स करते हैं कॉपी, Bollywood Hindi News - Hindustan

‘नींबू की शक्ति’ वाला जोक बना हिट

अमिताभ बच्चन फिर मजेदार अंदाज में कहते हैं – “कल रात टीवी देख रहा था, एक ऐड आया – पेश है नया साबुन, नींबू की शक्ति वाला। तब लगा कि नींबू में वाकई बहुत शक्ति है। बर्तन धोने का साबुन – नींबू की शक्ति वाला, मुंह धोने का साबुन – नींबू की शक्ति वाला, बाल धोने का शैम्पू – नींबू की शक्ति वाला। अब बताइए, तन से लेकर बर्तन तक और बाल से लेकर गाल तक, सबको चमका देता है ये नींबू!” उनके इस जोक पर पूरा सेट तालियों और हंसी से गूंज उठा।

हर्ष गुजराल बोले – “अब हम गांव चले जाते हैं सर”

Harsh Gujral After Meeting Amitabh Bachchan In KBC: '10 Saal Lag Gae Sir' | Television News - News18

अमिताभ के कॉमेडी एक्ट के बाद हर्ष गुजराल हॉटसीट पर बैठे और मजाकिया लहजे में बोले – “सर, एक्टिंग के बादशाह आप, बॉलीवुड के शहनशाह आप, और अब स्टैंडअप भी कर लिया… तो हम कॉमेडियन अब गांव चले जाते हैं सर!” उनकी बात सुनकर पूरा सेट हंसी से लोटपोट हो गया। इस प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सभी कह रहे हैं कि अमिताभ बच्चन हर बार अपने अंदाज से कुछ नया और यादगार पेश करते हैं। इस बार उनका कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशन ने सबका दिल जीत लिया है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CSK and SRH Complete Four-Player Trade Ahead of IPL 2027: Liam Livingstone Joins Chennai

There has been a significant transfer of four players...

Adani Power Signs 25-Year Electricity Supply Agreement With Uttarakhand for 1,234 MW

Adani Power Limited enters into a 25-year Power Supply...

Google Tests AI Computing Technology in Space With Satellite Experiment

Google has made a groundbreaking discovery in artificial intelligence...

WPL 2027: Mumbai Indians to Face Royal Challengers Bengaluru in Opening Match

There is yet another season that fans of the...
Translate »