‘एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनोगे?’—गौरव का रोस्ट बना विवाद का कारण, फरहाना भट्ट के फैंस भड़के

Date:

शो अपने आखिरी हफ्ते में है। इस रविवार, यानी 7 दिसंबर, को फिनाले होना है। इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच एक ओपन माइक रोस्ट सेशन रखा गया, जिसमें हर किसी ने एक-दूसरे पर मज़ाक किए। लेकिन गौरव द्वारा फरहाना पर किया गया कमेंट उन्हें भारी पड़ गया।

तू औरत है क्या....Farhana Bhatt ने की Gaurav Khanna के खिलाफ विवादित  टिप्पणी; भड़के फैंस | Are you a woman? Farhana Bhatt makes controversial  statement against Gaurav Khanna; fans are enraged

सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौरव को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

फरहाना पर गौरव की टिप्पणी

फरहाना भट्ट पर किए गए बयान की वजह से टीवी एक्टर गौरव खन्ना को खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है। एपिसोड में फरहाना को रोस्ट करते हुए गौरव ने कहा,
“वो चीज़ों को अलग नजरिए से देखती हैं। यहां बैठे हर व्यक्ति को वो जॉब ऑफर तक दे देती हैं। शुरुआत में आपने देखा होगा कि उन्होंने अभिषेक बजाज से पूछा था—‘एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनोगे?’ बाद में ये ‘ऑफर’ बसीर अली तक पहुंच गया।”
गौरव की यह बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Bigg Boss 19: Gaurav Khanna slams Farrhana Bhatt for questioning his  contribution

लोगों ने उन पर फरहाना के कैरेक्टर पर हमला करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
“गौरव लगातार फरहाना को बजाज और बसीर से जोड़कर उसका इमेज खराब कर रहा है। क्या यह वाकई मज़ाक है? इस इंसान को क्या हो गया है? शो का सबसे खराब रवैया।”
एक अन्य यूजर ने लिखा,
“क्या यह मजाक था? क्या यही जेंटलमैन होने की परिभाषा है?”
वहीं गौरव के फैंस का कहना है कि यह सब रोस्ट का हिस्सा था और उनकी नीयत गलत नहीं थी।

एपिसोड में कौन-कौन नजर आया?

Bigg Boss 19: Per week remuneration of all top 5 finalists

बिग बॉस 19 की ओपन माइक नाइट में गुरलीन पन्नू, सुमैरा शेख और कुल्लू मेहमान के रूप में शामिल हुए थे। वहीं स्टेज पर मौजूद कंटेस्टेंट्स में आमल मलिक, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तन्या मित्तल, फरहाना भट्ट और मालती चार शामिल थे। सभी का काम था—एक-दूसरे को रोस्ट करना।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैटरीना कैफ ने बेटे का नाम बताया, तस्वीर शेयर की, लिखा – दुआएं कुबूल हुईं

बॉलीवुड का पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल...
Translate »