इस दिन होगा Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले, सलमान खान ने की तारीख की घोषणा, मेकर्स ने दिखाई टॉप 5 की झलक?

Date:

बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी चरण में पहुँच चुका है. शो को खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं. 7 दिसंबर को इस सीजन का ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा. सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ तेज हो चुकी है. लेकिन असल में कौन बनेगा इस बार का विनर? यही सबसे बड़ा सवाल है.

इस दिन होगा Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले, सलमान खान ने किया ऐलान, मेकर्स ने दिखाई टॉप 5 की झलक? - bigg boss 19 grand finale winner date time top 5 contestants tmovf - AajTak

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले

14 हफ्तों की लंबी जर्नी पूरी कर शो अंतिम मुकाम तक पहुँच गया है. सीजन 19 को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं और अब हर खिलाड़ी की नज़र सिर्फ ट्रॉफी पर टिकी है. जीत हासिल करने के लिए सभी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. जल्द ही पता चल जाएगा कि आखिर किसके सिर सजेगा विनर का ताज. चलिए जानते हैं शो का फिनाले कब होने वाला है और किस-किस के बीच हो सकता है आखिरी मुकाबला.

फिनाले कब है?

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले की डेट कन्फर्म कर दी है. उन्होंने बताया कि सीजन 19 का फिनाले अगले हफ्ते 7 दिसंबर को होगा. वीडियो में सलमान कहते नजर आए— “7 दिसंबर की रात होगी सबसे ग्रैंड, क्योंकि होने वाला है बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले. किसे मिलेगा विजेता का खिताब और किसकी कहानी यहीं खत्म हो जाएगी? सब सामने आ जाएगा.”

फिनाले कहां और किस समय देखें?

Big Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान ने शहबाज के गेम प्लान पर उठाए सवाल, तो याद आए सिद्धार्थ शुक्ला - News18 हिंदी

आप बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर रात 9 बजे से जियो सिनेमा/जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
वहीं कलर्स टीवी पर फिनाले एपिसोड रात 10:30 बजे प्रसारित किया जाएगा. दर्शक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी प्लेटफॉर्म पर शो का मज़ा ले सकते हैं.

टॉप 6 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 19 के टॉप 6 में शामिल हैं—

  • गौरव खन्ना
  • फरहाना भट्ट
  • मालती चाहर
  • अमाल मलिक
  • तान्या मित्तल
  • प्रणित मोरे

खबरें हैं कि फिनाले से पहले मिड-वीक एविक्शन होगा, जिसके बाद शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिलेंगे. 7 दिसंबर को इन्हीं में से एक खिलाड़ी ट्रॉफी अपने नाम करेगा.

वहीं फिनाले अनाउंसमेंट वाले प्रोमो में मालती चाहर की झलक नहीं दिखी, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद वे मिड-वीक एविक्शन का शिकार हो सकती हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

किसके जीतने की संभावना सबसे अधिक?

बिग बॉस 19 रिटन अपडेटः सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में कुनिका-अमाल को डांटा, तान्या-अश्नूर का हुआ झगड़ा - News18 हिंदी

सभी टॉप 6 खिलाड़ी अपनी जगह मजबूत और डिजर्विंग हैं. लेकिन गेम की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि आखिरी मुकाबला गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच हो सकता है. दोनों ने पूरे सीजन में शानदार परफॉर्म किया है और वोटिंग में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैटरीना कैफ ने बेटे का नाम बताया, तस्वीर शेयर की, लिखा – दुआएं कुबूल हुईं

बॉलीवुड का पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल...
Translate »