क्या वाकई तान्या मित्तल की हैं कई फैक्ट्रियां? बिग बॉस 19 में पहुंचे भाई ने किया बड़ा खुलासा, किचन की लिफ्ट पर भी बोले

Date:

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस समय फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट्स अपने–अपने परिवार वालों से मिलकर भावुक भी हो रहे हैं और कई खुलासे भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में तान्या मित्तल के भाई शो में बतौर गेस्ट पहुंचे, जहां तान्या की लाइफस्टाइल और उनकी बताई गई बातों को लेकर कई सवालों पर पर्दा उठा।

क्या सच में तान्या मित्तल की हैं कई फैक्ट्रियां? बिग बॉस 19 में पहुंचे भाई ने किया खुलासा, किचन में लिफ्ट का भी बताया सच - Bigg boss 19 tanya mittal brother

शहबाज पर भड़कीं तान्या, भाई से लगाई शिकायत

शो के ताज़ा प्रोमो में देखा गया कि तान्या अपने भाई के सामने शहबाज बदेशा की शिकायत करती नजर आती हैं। वह कहती हैं कि शहबाज और घर के कुछ लोग उनकी बातों पर यकीन नहीं करते। तान्या कहती हैं—
“मैं शहबाज को बुलाऊंगी, उसे बताना कि हमारी सोलर और जनरेटर की फैक्ट्री है, उसे सब झूठ लगता है।”

इसके जवाब में उनके भाई उन्हें समझाते हैं कि किसी एक व्यक्ति को खुद के बारे में साबित करने की ज़रूरत नहीं होती।
“नौ लोग और जनता में बहुत फर्क है। एक इंसान को प्रूफ न भी करो तो कोई फर्क नहीं पड़ता।”

शहबाज को दिया घर आने का न्योता

Bigg Boss 19: भाई के गले लगकर खूब रोई तान्या मित्तल, सुनाया अपना दर्द, बोलीं- यहां कोई दोस्त नहीं मेरा | Times Now Navbharat

कुछ देर बाद शहबाज भी वहां आ जाते हैं। तान्या अपने भाई के सामने उनसे फैक्ट्रियों की बात कन्फर्म करवाती हैं, जिस पर उनके भाई साफ कहते हैं कि यह सब सच है और शहबाज को वह खुद ग्वालियर आने का न्योता देते हैं।
उन्होंने कहा—
“आप हमारे यहां कभी भी आ सकते हैं, टिकट मैं करवाऊंगा… आप हमारी हवाली पर।”

किचन की लिफ्ट पर चला सच–झूठ का सिलसिला

तान्या ने शो में दावा किया था कि उनके घर में किचन के लिए भी अलग लिफ्ट लगाई गई है। यह सुनकर कई कंटेस्टेंट्स हैरान थे और कुछ ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताने वाली बात कहा था।

लेकिन बिग बॉस लाइव चैनल पर आए एक वीडियो में तान्या के भाई खुद इस पर बात करते दिखे। जब कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने उनसे पूछा कि क्या उनके घर में सच में किचन लिफ्ट है, तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

उनका कहना था—
“हमारे घर में कई फ्लोर हैं और फैमिली बड़ी है। ऐसे में लिफ्ट होना बहुत नॉर्मल है। हमारे कई रिश्तेदारों ने भी अपने घरों में लगाया हुआ है।”

ये हमारे परिवार के लिए...', परेशान होकर बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट Tanya Mittal के माता-पिता ने जारी किया बयान? - bigg boss 19 contestants tanya mittal parents issue statement says this is

इस पर तान्या ने कहा कि जब उन्होंने घरवालों के सामने यह बात बताई थी तो सबने उनका मजाक उड़ाया था। प्रणित ने भी माना कि यह सबके लिए नॉर्मल नहीं होता, इसलिए उनकी बात सुनकर सभी चकित रह गए थे।

तान्या के भाई ने अंत में कहा—
“हमने यह लिफ्ट कई साल पहले लगा ली थी। ये कोई बड़ी बात नहीं है।”

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कैटरीना कैफ ने बेटे का नाम बताया, तस्वीर शेयर की, लिखा – दुआएं कुबूल हुईं

बॉलीवुड का पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल...
Translate »