प्रणीत मोरे ने अजय देवगन के डांस पर उड़ाया था मजाक, इंटरनेट पर वायरल हुआ पुराना वीडियो

Date:

‘बिग बॉस 19’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की टीम पहुंची थी। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स और मेहमानों से बातचीत की। इसी एपिसोड में कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने कहा कि उन्होंने अजय देवगन पर कभी कोई मजाक नहीं किया है। लेकिन अब इंटरनेट पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अजय देवगन के डांस पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

कैप्टन बनने के बाद भी 'बिग बॉस 19' से बाहर हुए प्रणीत मोरे, इविक्शन नहीं ये है कारण! | Praneet More evicted from Bigg Boss 19 Even after winning captaincy this week

जब प्रणीत मोरे ने अजय देवगन के डांस का उड़ाया मजाक

एपिसोड के दौरान अजय देवगन ने प्रणीत से पूछा, “क्या तुमने मेरे ऊपर भी कोई जोक मारा है?” इस पर प्रणीत ने जवाब दिया, “नहीं सर, मैंने आपके ऊपर कोई जोक नहीं मारा, मैं आपको बहुत मानता हूं।” उनका यह जवाब सुनकर सलमान खान भी हैरान रह गए।

मेरे लिए ये स्टेप भी मुश्किल...', डांस में हाथ तंग तो लोगों ने ली फिरकी, 'फिंगर डांस' मीम पर अजय देवगन ने मजेदार अंदाज में किया रिएक्ट | Republic Bharat

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत ही एक पुराना वीडियो शेयर कर दिया जिसमें प्रणीत, अजय देवगन के डांस को लेकर मजाक करते हुए नजर आते हैं।

वायरल वीडियो में क्या कहा था प्रणीत ने

उस वीडियो में प्रणीत कहते हैं, “अभी एक नया गाना आया है और उसके डांस का यूएसपी है कि उसके बहुत मुश्किल डांस स्टेप्स हैं और वो एकदम वायरल हो गया है। गाने का नाम है ‘पहला तू दूसरा तू’। अब तुम सोचो कि ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर को कितना बुरा लगता होगा कि हम इतना मुजरा करते हैं।”

Son Of Sardaar 2 Trailer: Ajay Devgn And Mrunal Thakur Starrer Is A Forced Comedy Drama | Republic World

उनकी इस टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स ने अजय देवगन के डांस स्टाइल पर तंज के रूप में लिया। कई लोगों ने प्रणीत के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए — एक तरफ बिग बॉस में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी मजाक नहीं किया, वहीं दूसरी तरफ उनका पुराना वीडियो कुछ और ही कहानी कह रहा है।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

वीडियो वायरल होते ही नेटिज़न्स ने प्रणीत मोरे को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने लिखा कि “टीवी पर इमेज बचाने के लिए वो झूठ बोल रहे हैं,” तो कुछ ने कहा कि “हर कॉमेडियन को अपने जोक्स की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”

अजय देवगन की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी बड़ी है, और उनके प्रशंसकों ने प्रणीत के पुराने बयान पर नाराज़गी जताई। फिलहाल प्रणीत ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इंटरनेट पर उनका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Latest UPI Research: How Could New Payment Charges Impact Small Businesses in India?

India's digital payment landscape is a tightrope walk for...

New Urine Test Detects Bladder Cancer With 95% Sensitivity, Study Finds

Potential urine test for bladder cancer that is minimally...

Can Plastic Packaging Harm Your Liver? New Study Raises Health Concerns

Plastic packaging is an everyday fixture in human life...

Richa Chadha Slams Body-Shamers Targeting Katrina Kaif: Her Strong Message Sparks Debate

Celebrities of Bollywood are sometimes criticized for their looks...
Translate »