तान्या मित्तल को मारना पड़ा भारी! क्या सलमान खान ने फिनाले से ठीक पहले अशनूर कौर को बिग बॉस 19 से बाहर कर दिया?

Date:

बिग बॉस 19 फिनाले करीब है और शो अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, लेकिन घरवालों की बदतमीज़ियां अभी भी खत्म नहीं हो रहीं। टास्क के दौरान तान्या को मारने की घटना पर सलमान खान का गुस्सा अशनूर पर फूट पड़ा। प्रोमो देखने के बाद फैन्स भी दंग रह गए हैं।

Bigg Boss 19: तान्या पर हाथ उठाने से टूटा फिनाले का सपना, क्या घर से बाहर  होंगी अशनूर कौर? अब मजेदार होगा शो | Republic Bharat

सलमान का गुस्सा फूटा

हाल ही में बिग बॉस हाउस में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ। इस दौरान तान्या ने अशनूर का गेम बिगाड़ दिया और उन्हें फिनाले की रेस से बाहर कर दिया। इस हरकत से नाराज़ होकर अशनूर ने टास्क में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का बोर्ड तान्या पर फेंक दिया। इसी वजह से वीकेंड का वार में सलमान ने अशनूर को फटकार लगाई।

प्रोमो में सलमान गुस्से में कहते नजर आते हैं— “किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुँचाना, ये बिग बॉस हाउस में स्वीकार्य नहीं है। इनका एग्रेशन इतना ज्यादा था कि इन्होंने जानबूझकर पूरे ज़ोर से वुडन प्लैंक तान्या की ओर फेंका और साफ दिखा कि इन्हें गुस्से में मारना था।”

14 साल की थी, जंक फूड हाथ नहीं लगाया... सलमान के सामने खुलासा कर रो पड़ीं अशनूर  कौर, तान्या को कहा- शर्म करो - bigg boss 19 ashnoor kaur broke down in

क्या सलमान ने अशनूर को किया बाहर?

सलमान की फटकार के बाद अशनूर ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका तान्या को चोट पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था और गलती से लग गई। इस पर सलमान ने कड़े लहजे में कहा— “गलती से क्या होता है? आपने प्लैंक निकालकर मारा है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घर के कुछ नियम होते हैं, जिन्हें सबको पालन करना ही होगा।

सलमान की बातों के बाद दर्शक मान रहे हैं कि अशनूर को घर से बेघर कर दिया गया है। कई रिपोर्ट्स भी दावा कर रही हैं कि फिनाले से पहले ही अशनूर का सफर समाप्त हो गया है।

इस कंटेस्टेंट का भी हुआ सफाया?

14 साल की थी, जंक फूड हाथ नहीं लगाया... सलमान के सामने खुलासा कर रो पड़ीं अशनूर  कौर, तान्या को कहा- शर्म करो - bigg boss 19 ashnoor kaur broke down in

यह भी खबर है कि अशनूर के साथ-साथ शहबाज भी घर से बाहर हो गए हैं। हालांकि, शहबाज के एविक्शन को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इन दोनों के एविक्शन की सच्चाई जानने के लिए आपको बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार एपिसोड देखना होगा।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dark Underarms in Women: Common Causes and Skincare Tips

Underarm darkening, often referred to as dark underarms, is...

Stretch Marks in Pregnancy: Causes, Prevention & Treatment

Stretch marks in pregnancy are among the most common...

Hair loss in women: Causes, Treatments, and Ways to Regrow Hair

Hair loss is a common concern for women and...

Dark Circles Under Eyes: Causes, Symptoms & Treatment

Dark circles under the eyes are a common cosmetic...
Translate »