शो में एंट्री के समय बसीर से उम्मीद थी कि वह जोरदार गेम दिखाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने हर एंगल से गेम खेलने की कोशिश की, यहां तक कि एक फेक लव एंगल भी बनाया, लेकिन उन्हें खास फायदा नहीं मिला और अंत में वो बेघर हो गए। अपनी बिग बॉस जर्नी पर वह कई इंटरव्यू में बात कर चुके हैं।

क्या वाकई तान्या ने टोटका किया?
पॉडकास्ट में पारस ने मजाक में पूछा— “आपकी टीम में से किसी ने बताया कि किसी ने तुम पर टोटका किया था?”
इस पर बसीर हंसते हुए बोले कि यह एक बेहद अजीब और मजेदार घटना थी।

उन्होंने बताया कि घर में बीबी डायनो पार्क वाला कैप्टेंसी टास्क चल रहा था। मुख्य गेट के पास विशाल डायनासोर बना था और उसके सामने क्षेत्र में सभी कंटेस्टेंट्स के नाम और तस्वीरों वाले अंडे रखे थे। ब्रेक चल रहा था, टास्क ऑफ था। दीवार पर प्रतियोगियों की तस्वीरें 6-6 के ग्रुप में लगी थीं।
बसीर अली कैसे डर गए?
बसीर ने कहा—
“मैंने देखा कि तान्या मेरी फोटो के सामने खड़ी उसे घूर रही है। मैं भी वहीं पहुंच गया। तान्या सिर्फ मेरी फोटो को लगातार देख रही थी। फिर वो तस्वीर के बिल्कुल पास गई, कुछ बड़बड़ाई, हाथ फेरा और उस पर हल्की-सी फूंक मार दी। यह देखकर मैं दंग रह गया। जब मैंने पूछा— ‘ये क्या था?’ तो उसने कहा— ‘कुछ नहीं, बस देख रही थी… तू फोटो में अच्छा लग रहा था।’”
![]()
बसीर ने बताया कि इस घटना के थोड़ी देर बाद ही उन्हें बिग बॉस की जमकर डांट पड़ी थी। उस समय उन्हें समझ नहीं आया कि तान्या को क्या कहें, इसलिए उन्होंने इसे वहीं छोड़ दिया। बसीर का कहना है कि घर में तान्या राम-नाम जपने के अलावा अपने मन में भी कुछ न कुछ बोलती रहती थी, जिसे वह समझ नहीं पाते थे।


