Bigg Boss 19: तीन महीने बाद भाई से मिले अमाल, अरमान को देखकर छलक पड़े भावनाएं, फैंस भी हुए इमोशनल

Date:

बिग बॉस 19 का फैमिली वीक इस बार हर किसी के दिल को छू रहा है। कई कंटेस्टेंट्स के परिवार शो में आने के बाद अब दर्शकों को मलिक ब्रदर्स की इमोशनल मुलाकात देखने को मिली है। लंबे समय बाद जब म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार अरमान मलिक ने घर में एंट्री ली, तो अमाल मलिक अपने आंसू रोक नहीं पाए। (और पढ़ें:- अमाल मलिक की ‘सीक्रेट गर्लफ्रेंड’ कौन है? उसके पिता ने सच बताया।)

Bigg Boss 19: फैमिली वीक का खास पल...अमाल मलिक और अरमान मलिक का इमोशनल  रीयूनियन, फैंस की आंखें हुईं नम

भाइयों का दिल छू लेने वाला रीयूनियन

नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अरमान मलिक गुनगुनाते हुए बिग बॉस हाउस में प्रवेश करते हैं। उस समय अमाल पूल के पास आराम कर रहे होते हैं। जैसे ही अरमान उन्हें देखते हैं, सीधे जाकर भाई को गले लगा लेते हैं। माथे पर किस करने के बाद दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़ते हैं। यह दृश्य सिर्फ घरवालों को ही नहीं, बल्कि दर्शकों को भी अंदर से छू गया।

उनके पास बैठीं फरहाना भट्ट भी इस इमोशनल मोमेंट को देखकर खुद को संभाल नहीं पातीं। अमाल और अरमान की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस उनका यह भाईचारा बेहद पसंद कर रहे हैं।

फैन्स को था इस रीयूनियन का इंतजार

Bigg Boss 19 Amaal Mallik emotional said his father do not want amaal armaan  become one he want us to shine individual Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बताया,  पापा नहीं चाहते कि मैं और अरमान इंडस्ट्री में एक नाम बनें, Tv Hindi News -  Hindustan

शुरुआत में खबरें थीं कि अमाल के पिता डब्बू मलिक शो में आएंगे। लेकिन मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए अरमान को घर भेजा। दोनों भाइयों का यह रीयूनियन फैन्स लंबे समय से देखना चाहते थे। अमाल कई दफा शो में अपनी फैमिली और भाई के साथ रिश्ते को लेकर बातें कर चुके हैं, ऐसे में उनका यह मिलन और भी खास बन गया।

अमाल की निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

कुछ समय पहले अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर अचानक अपने परिवार से दूरी बनाने का फैसला घोषित कर दिया था, जिससे काफी विवाद भी खड़ा हो गया था। बाद में उन्होंने खुलासा किया कि उस समय वे गहरे डिप्रेशन का सामना कर रहे थे और कई चीजों से परेशान थे। उन्होंने माना कि बातों को गलत समझकर भावनाओं में बहकर यह कदम उठाया था। अब वे साफ कर चुके हैं कि उनके और परिवार के बीच सबकुछ ठीक है और अरमान से उनका रिश्ता हमेशा मजबूत रहा है।

बिग बॉस में अमाल की जर्नी

Film wrap: 'बिग बॉस 19' से बाहर हुए अमाल मलिक, चहल-महवश में चल रही अनबन? -  amaal Mallik out from bigg boss yuzvendra chahal rj mahvash tmovk - AajTak

शो में अमाल की यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। कभी उनका गुस्सा चर्चा में रहा तो कभी उनकी ईमानदारी ने दर्शकों को प्रभावित किया। कई बार भाषा को लेकर उन्हें टोका भी गया, लेकिन उन्होंने गेम में मजबूती से अपनी जगह बनाई। अब देखने वाली बात यह है कि क्या दर्शक उनके सफर की सराहना करते हुए उन्हें बिग बॉस 19 का विजेता बनाते हैं।

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Dark Underarms in Women: Common Causes and Skincare Tips

Underarm darkening, often referred to as dark underarms, is...

Stretch Marks in Pregnancy: Causes, Prevention & Treatment

Stretch marks in pregnancy are among the most common...

Hair loss in women: Causes, Treatments, and Ways to Regrow Hair

Hair loss is a common concern for women and...

Dark Circles Under Eyes: Causes, Symptoms & Treatment

Dark circles under the eyes are a common cosmetic...
Translate »